आगरा, जनवरी 7 -- कैंसर, त्वचा, न्यूरो डेवलपमेंट डिसआर्डर, आटिज्म, स्टेरायड निर्भर रोगों पर देशभर के होम्योपैथ डाक्टर दिमाग दौड़ाएंगे। ताजनगरी में 10 और 11 जनवरी को दूसरी आल इंडिया होम्योपैथ कांग्रेस के तहत विशेषज्ञ इकट्ठा हो रहे हैं। विशेषज्ञ डाक्टर शोध पत्रों को पढ़ेंगे, नई तकनीक और दवाइयों को भी साझा करेंगे। आयोजन सचिव और आइडियल होम्योपैथिक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त सचिव डा. पार्थसारथी शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय कांग्रेस में अनुसंधान और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के जरिए इस पद्धति को और मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। होम्योपैथी की वैज्ञानिक क्षमता, शोध आधारित इलाज और दीर्घकालिक परिणामों पर भी विमर्श किया जाएगा। यह दो दिनी अधिवेशन एमडी जैन इंटर कालेज परिसर के शांति सागर सभागार में होने जा रहा है। इसमें आगरा समेत कई राज्यों के डाक्टर हिस्सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.