उन्नाव, दिसम्बर 18 -- उन्नाव। सफीपुर के रहीमाबाद ग्राम पंचायत में अताउल रहमान उर्फ अत्तन मियां द्वारा संचालित मुर्गी फार्म पर ग्रामीणों ने वेस्ट मैनेजमेंट संबंधी किसी भी मानक का पालन न करने के आरोप लगाये थे। ग्रामीणों के मुताबिक, फार्म संचालक द्वारा फैलाई गंदगी के चलते गांव में मच्छर मक्खियों की तादात भी तेजी से बढ़ी है, जो लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित कर रही है। आठ दिसंबर को ग्रामीणों ने डीएम को शिकायती पत्र देकर फार्म संचालक पर कार्यवाई की गुहार लगाई थी। शनिवार दोपहर करीब दो बजे एसडीएम शिवेंद्र वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और फार्म का निरीक्षण किया। इस दौरान संचालक ने यहां मौजूद मुर्गियों को शिफ्ट कराने की मोहलत मांगी थी। गुरुवार को टीम दीबारा मौके पर पहुंची और मुर्गियां खाली होने के बाद फार्म को सील कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की...