प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 12 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। श्रम संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को विभिन्न मजदूर संगठन के कर्मचारी हड़ताल पर रहे। कुछ बैंक, जीवन बीमा सहित कई संस्थानों में कर्मचारियों ने कलक्टेट में प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। केंद्र सरकार के बिजली, बीज संशोधन विधेयक वापस लिए जाने, मनरेगा बहाल किए जाने, न्यूनतम वेतन 26 हजार किए जाने, पुरानी पेंशन बहाल किए जाने, आउटसोर्सिंग और ठेका प्रथा समाप्त करने सहित कई मांगों को लेकर हड़ताल आहूत की गई। पीएनबी, यूनियन बैंक में ताला लटक गया। एलआईसी कर्मियों ने कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। दोपहर में विभिन्न संगठनों के कर्मचारी कलक्ट्रेट पहुंचे। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार लगातार कर्मचारी मजदूर और किसान के अधिकारों पर चोट पहुंचा रही है। पुराने श्रम कानून ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.