जहानाबाद, फरवरी 8 -- काको,निज संवाददाता। स्थानीय निवासी सह समाजसेवी मुहम्मद तौफिक आलम के बीबीपुर स्थित निजी आवास पर रविवार को नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामान्य रोगों के साथ-साथ नेत्र जांच की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई, जिसका बड़ी संख्या में लोगों ने लाभ उठाया।शिविर में चिकित्सक डॉ. राजीव कुमार रंजन, डॉ. साजन तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. वरुणा कुमारी द्वारा मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई। वहीं पटना स्थित वेदांता नेत्र विज्ञान केंद्र की ओर से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. तनवीर, डॉ. इंद्रजीत एवं डॉ. रवि कुमार ने मरीजों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया। सभी चिकित्सकों द्वारा जांच एवं परामर्श पूरी तरह नि:शुल्क प्रदान किया गया।शिविर के दौरान आंखों की समस्या, रक्तचाप, मधुमेह, महिलाओं से संबंधित रोगों सहित अन्य सामान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.