रांची, मार्च 26 -- रांची, विशेष संवाददाता। एसएस मेमोरियल कॉलेज के बीबीए विभाग के छात्र-छात्राओं ने बुधवार को पतरातू औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक डेयरी और फूड प्रोसेसिंग इकाई का शैक्षणिक भ्रमण किया। नेतृत्व डॉ तनुज खत्री ने किया। उद्देश्य छात्र-छात्राओं को डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना था। विद्यार्थियों ने प्रत्यक्ष रूप से देखा कि किस तरह दूध से विभिन्न उत्पादों- दही, छाछ, पनीर और अन्य डेयरी उत्पादों का निर्माण किया जाता है। इसके साथ ही, उन्होंने गुणवत्ता नियंत्रण, उत्पादन तकनीकों और पैकेजिंग प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। विद्यार्थियों ने डेयरी प्रबंधन और इसकी संपूर्ण आपूर्ति शृंखला की कार्यप्रणाली को भी समझा। उन्हें यह बताया गया कि कैसे दूध का संग्रहण, शुद्धिकरण, प्रोसेसिंग और विपणन किया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.