प्रयागराज, फरवरी 22 -- प्रयागराज। बीबीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 24/7 सॉफ्टवेयर कंपनी लिमिटेड ने कैंपस चयन आयोजित किया। बीटेक कंप्यूटर साइंस अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए हुई चयन प्रक्रिया में प्रेजेंटेशन, ग्रुप डिस्कशन, टेक्निकल टेस्ट, टेक्निकल व पर्सनल इंटरव्यू शामिल रहे। अंतिम चरण में कन्हैया गुप्ता, मो. आमिल और अनुष्का सिंह का चयन सॉफ्टवेयर डेवलपर पद पर हुआ। कंपनी ने तीनों को आठ लाख रुपये वार्षिक पैकेज ऑफर किया। संस्थान प्रशासन और शिक्षकों ने चयनित छात्रों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...