प्रयागराज, फरवरी 2 -- गोहरी स्थित बीबीएस इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा 11 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभाग करते हुए वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित किया। प्रदर्शनी का शुभारंभ मुख्य अतिथि रंजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्या अलका श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और गणित, सामाजिक विज्ञान, आर्ट एंड क्रॉफ्ट, कंप्यूटर साइंस, एआई विषय के प्रति आकर्षण बढ़ाना है। प्रदर्शनी में स्कूल के छात्रों ने विभिन्न प्रकार के मॉडल प्रस्तुत किए। नर्सरी और प्राइमरी से हाउस हंट, मिसाइल, चुंबकीय झूला, भूकंप सूचना यंत्र, नंबर पार्क, जूनियर सेक्शन से फायर अलार्म, चैट बोट, फ्लोटिंग शेप ऑफ वाटर, सीनियर सेक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.