धनबाद, फरवरी 25 -- धनबाद। बीबीएमकेयू धनबाद व झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी (जेएसएफडीए) के बीच मंगलवार को एमओयू हुआ है। बीबीएमकेयू धनबाद जेएसएफडीए का रिसोर्स पार्टनर होगा। मौके पर कुलपति डॉ रामकुमार सिंह, रजिस्ट्रार डॉ राधानाथ त्रिपाठी, वित्त पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार गिरि, डॉ हिमांशु शेखर चौधरी, डॉ रिजवान अहमद समेत अन्य मौजूद थे। वहीं दूसरी ओर एसएसएलएनटी महिला कॉलेज में पांच दिनी यूथ इम्पॉवरमेंट एंड स्किल्स प्रोगाम व फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू हुआ। 50 छात्र-छात्राएं व शिक्षकों के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...