धनबाद, फरवरी 3 -- धनबाद। बीबीएमकेयू के स्नातकोतर हिन्दी विभाग के नए विभागाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया। डॉ मृत्युंजय कुमार सिंह ने पदभार सौंपा। डॉ मृत्युंजय का दो वर्ष का कार्यकाल 31 जनवरी को पूरा होने के बाद डॉ संजय को नया विभागाध्यक्ष बनाया गया है। मौके पर डॉ मृत्युंजय, डॉ मुकुंद रविदास, डॉ धनंजय कुमार सिंह परीक्षा नियंत्रक, शोधार्थी सोनी कुमारी, अनुपमा कुमारी, बबीता कुमारी, आरती कुमारी, शीला कुमारी आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...