धनबाद, मई 15 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। मुख्यमंत्री सचिवालय से 20 मई को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के धनबाद आगमन पर बीबीएमकेयू परिसर में बिनोद बिहारी महतो की प्रतिमा के अनावरण के संकेत मिलते ही तैयारी शुरू हो गई है। बुधवार को जिला प्रशासन के अधिकारी विवि कैंपस पहुंचे। विवि के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के बाद कैंपस की विभिन्न जगहों का जायजा लिया। इनमें मुख्य पंडाल कहां बनेगा समेत सीएम के लिए क्या-क्या प्रोटोकॉल का पालन करना है, इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। बिनोद बिहारी महतो के नाम पर ही विवि स्थापित है। इस कारण बीबीएमकेयू प्रशासन की ओर से बिनोद बाबू की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को खास बनाने के लिए विभिन्न तैयारियों की जा रही हैं। कार्यक्रम में आसपास के 12 विधायक, दो सांसद समेत 20 से अधिक जनप्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.