धनबाद, जून 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद मेन कैंपस में सोमवार को भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कुलपति प्रो. रामकुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने धरती आबा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किया। कुलपति ने कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम व देश की आजादी के लिए शहादत देने वाले सबसे प्रसिद्ध आदिवासी महानायक व क्रांतिकारी नेता थे। इन्हें धरती आबा भगवान बिरसा भी कहा जाता है। बिरसा मुंडा की जन्मस्थली उलिहातु पवित्र एवं पर्यटन स्थल के रूप में पहचान बना रही है। भगवान बिरसा मुंडा पर शोध की आवश्यकता है। डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ पुष्पा कुमारी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की बहुत सारी स्मृतियां इतिहास में सिमट कर रह गई हैं। 125 वर्षों के बाद भी जो पहचान और सम्मान मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया ...