धनबाद, जनवरी 11 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू (बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय) धनबाद परीक्षा विभाग ने यूजी सेमेस्टर फोर का परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। 19 जनवरी से परीक्षा ली जाएगी। सत्र 23-26, 22-25, 21-24, 20-23 व 19-22 के छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। परीक्षा दूसरी पाली में 2 से 5 बजे तक ली जाएगी। 30 जनवरी को परीक्षा खत्म होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ धनंजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम जारी बताया कि जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की जाएगी। वहीं दूसरी ओर पीजी सेमेस्टर तीन व ओल्ड सेशन का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 15 जनवरी है। फर्स्ट प्रोफेशनल एमबीबीएस सत्र 24-29 सप्लीमेंट्री का परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 12 जनवरी है। बीएससी नर्सिंग सेमेस्टर टू का परीक्षा फार्म शनिवार से भराना शुरू हुआ। अंतिम तिथि 14 जनवरी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.