धनबाद, जनवरी 3 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता राज्य के मान्यता प्राप्त बीएड व एमएड कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2025-27 में चौथे सह अंतिम राउंड काउंसिलिंग के बाद भी सीटें खाली हैं। खाली सीटों पर नामांकन के लिए छात्र-छात्राओं को सीधे संबंधित बीएड कॉलेजों में आवेदन करना है। बीबीएमकेयू धनबाद के अधीन धनबाद व बोकारो के बीएड कॉलेजों में 602 सीटें खाली हैं। वहीं धनबाद के दो एमएड कॉलेजों में 57 सीटें खाली हैं। रविवार तक विश्वविद्यालय में छुट्टी है। सोमवार को कार्यालय खुलेगा। इस कारण कॉलेजों को विवि के आदेश का इंतजार है। पिछले दिनों सत्र 2025-27 में खाली सीटों पर नामांकन के लिए निदेशालय ने सभी विवि के रजिस्ट्रार को पत्र जारी निर्देश जारी किया है। राज्यभर में 136 बीएड कॉलेजों में 2947 सीटें खाली हैं। वहीं एमएड में 507 व बीपीएड में 199 सीटें खाली हैं। क्या ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.