धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद ने पीजी सेमेस्टर वन सत्र 2024-26 की परीक्षा 5 अप्रैल से लेने की घोषणा की है। गुरुवार को विवि परीक्षा नियंत्रक डॉ सुमन कुमार वर्णवाल ने कार्यक्रम जारी कर दिया। परीक्षा पांच से शुरू होकर 11 अप्रैल तक निर्धारित है। परीक्षा पहली पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक व दूसरी पाली 2 बजे से 5 बजे तक ली जाएगी। विवि की ओर से पहली पाली व दूसरी पाली के लिए विषय का ग्रुप जारी कर दिया गया है। वहीं प्रैक्टिकल परीक्षा 15 से शुरू होकर 22 अप्रैल तक निर्धारित है। प्रैक्टिकल अपने-अपने विभागों में होगा। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.