धनबाद, फरवरी 10 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीबीएमकेयू धनबाद के आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर व सिंदरी कॉलेज में पीजी कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 10 फरवरी है। सोमवार की देर शाम तक दोनों कॉलेजों के लिए 80 आवेदन मिले हैं। मंगलवार को अंतिम दिन होने के कारण आवेदन की संख्या में कुछ बढ़ोतरी होने की संभावना है। सूत्रों का कहना है कि आरएस मोर कॉलेज में एमकॉम के लिए 11 आवेदन, सिंदरी कॉलेज में हिन्दी के लिए 16, इतिहास में 28 व कॉमर्स में 25 आवेदन मिले हैं। दोनों कॉलेजों में पीजी के इन विषयों में 48-48 सीटें हैं। पर्याप्त आवेदन नहीं होने के कारण सीटें खाली रह जाएंगी। विवि एडमिशन सेल की ओर से 11 फरवरी को चयन सूची जारी की जाएगी। चयनित का नामांकन 14 फरवरी तक लिया जाएगा। एडमिशन फीस जमा करने की अंतिम तिथि 16 फरवरी है। - पीजी की खाली सीटो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.