गंगापार, फरवरी 14 -- गिरगोंठा, हिन्दुस्तान संवाद। विदाई चाहे बहन बेटियों का हो या किसी संस्था के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित स्कूलों के बच्चों का हो उसमें आंखें नम हो ही जाती है । यह बातें शनिवार को बीपी पब्लिक कान्वेंट जूनियर हाईस्कूल एंड कॉलेज भलुहा के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र द्विवेदी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कही।विदाई समारोह के आयोजन में श्रीरामचरित मानस पाठ के समापन के बाद बच्चों की विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें प्रधानाचार्य सहित अध्यापकों द्वारा छात्रों को बोर्ड परीक्षा उपयोगी कुछ टिप्स भी बताए। कार्यक्रम में एक दूसरे को मुंह मीठा कराते हुए बच्चे गले मिले वहीं। कुछ बच्चे अपने को सम्हाल न पाए और फूट फूट कर रो पड़े। विदाई समारोह मे विद्यालय के प्रबंधक देवेश कुमार दुबे, उत्तम दुबे, आर के तिवारी, श्रीराम यादव, राजकुमार याद...