धनबाद, फरवरी 24 -- धनबाद। आईआईटी आईएसएम के 10 छात्र-छात्राओं का कैंपस प्लेसमेंट बीपीसीएल ने किया है। इनमें इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, मैकेनिकल, पेट्रोलियम समेत अन्य ब्रांच के छात्र-छात्राओं का चयन हुआ है। वहीं आईआरईएल इंडिया (मैनेजमेंट ट्रेनी) ने छह छात्र-छात्राओं को जॉब ऑफर किया है। आईआईटी धनबाद में कैंपस प्लेसमेंट का आंकड़ा 800 के करीब पहुंचने की बात कही जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...