गढ़वा, अगस्त 29 -- सगमा। प्रखंड मनरेगा कर्मचारी संघ का पुनर्गठन शुक्रवार को किया गया। बैठक प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभय की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कुमार अभय ने कहा की मनरेगा कर्मियों की अलग-अलग प्रखंडों में स्थानांतरित होने के बाद सगमा इकाई का पुनर्गठन आवश्यक हो गया था। उक्त कारण हम लोग अपनी समस्याओं को जिला स्तर पर रखने में असमर्थ हो रहे थे। बैठक में सर्वसम्मति से प्रखंड मनरेगा कर्मी संघ का गठन किया गया। नवगठित कमेटी में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी कुमार अभय को अध्यक्ष, रोजगार सेवक प्रभाष कुमार पांडेय व अविनाश कुमार को उपाध्यक्ष, रोजगार सेवक दामोदर कुमार को सचिव, आदित्य कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रोजगार सेवक अर्फिन जलाल अंसारी को महामंत्री व मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर चौबे को बनाया गया है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.