बगहा, मई 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय। सरकारी स्कूलों में बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों का मकान किराया, वार्षिक वेतन वृद्धि व अन्य भत्ते एचआरएमएस पोर्टल पर पर अपडेट किये जाएंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन सोसाइटी को पत्र भेजा है। इसमें निर्देश दिया गया है कि बीपीएससी से नियुक्त शिक्षकों का मकान किराया भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि व अन्य भत्ता अपडेट किया जाय। लेकिन अभी तक वहां से एचआरएमएस पोर्टल पर जिला में ऑप्सन नहीं दिख रहा है। इससे मद्देनजर बीपीएससी द्वारा पोर्टल पर अपडेट कर सूचना मांगी गई है। ताकि समय रहते इसको अपडेट किया जा सके। बता दें कि अपडेट नहीं होने की शिकायतें लगातार मिल रही है। इसके समाधान की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.