धनबाद, मार्च 21 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता बीपीएससी टीचर (टीआरई) की परीक्षा पास कराने का झांसा देकर शिक्षक अभ्यर्थियों से ठगी करनेवाले एक युवक को साइबर थाना की पुलिस ने दबोचा है। रांची सीआईडी के प्रतिबिंब एप से मिली सूचना के आधार पर साइबर थाना की पुलिस ने जोड़ापोखर थाना क्षेत्र की डिगवाडीह सीआरओ कॉलोनी के क्वार्टर नंबर ईएफ-4 निवासी आयुष कुमार शर्मा को दबोचा। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रेरणा कंसलटेंसी नामक संस्था चलाने का दावा करते हुए आरोपी छात्रों से विभिन्न परीक्षाओं में रिजल्ट अच्छा कराने की बात करता था। वह अच्छे कॉलेजों में एडमिशन और नौकरी दिलवाने के नाम पर भी ठगी करता था। बीपीएससी टीचर रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन के नाम से वह एक व्हाट्सएप ग्रुप चलाता था। वह अभ्यर्थियों को फोन कर बीपीएससी टीआरई में सफल कराने की बात कहता था। एक अभ्यर्थी से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.