भभुआ, फरवरी 8 -- पेज चार की खबर बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले संगठन की मजबूती से शिक्षकों को मिलेगा सम्मान, जिला इकाई का गठन शिक्षकों ने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का लिया संकल्प, नई टीम को सौंपी गई जिम्मेदारियां भभुआ, नगर संवाददाता। बीपीएससी टीचर्स एसोसिएशन की जिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को भभुआ सिटी पार्क में आयोजित की गई। जिसमें जिले भर से बड़ी संख्या में शिक्षक शामिल हुए। बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक क्रांति की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष महत्व दिया। उनके स्वागत में शिक्षकों ने उत्साह के साथ भागीदारी की। बैठक की अध्यक्षता राकेश कुमार ने की। बैठक में शिक्षकों की सेवा शर्तों और शिक्षण व्यवस्था से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वेतन विसंगति, सेवा निरंतरता, पुराने वेतनमान की बहाली...