पटना, जुलाई 16 -- बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) ने स्वास्थ्य विभाग के अधीन राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज, पटना और भागलपुर में विभिन्न विषयों के लिए सहायक प्रोफेसर के 88 रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि आठ अगस्त निर्धारित की गयी है। इच्छुक और योग्य भारतीय नागरिक बीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट www.bpsc.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन से पूर्व उम्मीदवारों को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत विज्ञापन, अर्हता, विषयवार पदों की संख्या, शुल्क व अन्य निर्देशों का भलीभांति अध्ययन कर लेना चाहिए। इन विषयों में होगी नियुक्ति : संस्कृत संहिता एवं मौलिक सिद्धांत, शरीर रचना, क्रिया शरीर, द्रव्यगुण, रस शास्त्र एवं भैषज्य कल्पना, रोग निदान एवं विकृति विज्ञान, स्वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.