पटना, जनवरी 13 -- बिहार लोक सेवा आयोग ने 70वीं संयुक्त मुख्य (लिखित) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन का एक और मौका दिया है। आयोग ने कहा कि 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन 29 दिसंबर 2025 से 17 जनवरी तक आयोग कार्यालय में किया जा रहा है। अपरिहार्य कारणों से जो अभ्यर्थी निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं हो सके थे, उन्हें 17 जनवरी (द्वितीय पाली) को एक और अवसर दिया गया है। बीपीएससी ने ऐसे अभ्यर्थियों की एक सूची भी जारी की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूचीबद्ध अभ्यर्थी निर्धारित तिथि को अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर दस्तावेज सत्यापन कराएं। आयोग ने यह भी कहा है कि सूची के अतिरिक्त यदि कोई अभ्यर्थी 13 जनवरी से 16 जनवरी तक दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहा ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.