पटना, जनवरी 6 -- बीपीएससी ने कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के अधीन सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी तथा सहायक निदेशक पदों पर नियुक्ति के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। आयोग की सूचना के अनुसार लिखित (वस्तुनिष्ठ) प्रतियोगिता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का साक्षात्कार 16 जनवरी को होगा। साक्षात्कार से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in पर उपलब्ध करा दिया गया है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि साक्षात्कार के लिए आमंत्रित सभी अभ्यर्थियों की अर्हता पूर्णतः अस्थायी होगी। अभ्यर्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य अर्हताओं की जांच के बाद अंतिम निर्णय लेने का अधिकार आयोग के पास सुरक्षित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...