पटना, जनवरी 8 -- बीपीएससी की परीक्षाओं से संबंधित या किसी अन्य तरह की शिकायतें हैं तो अभ्यर्थियों को कार्यालय आकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे सीधे आयोग के ईमेल पर अपनी शिकायतों भेज सकते हैं। आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार किसी भी विषय से संबंधित आवेदन, अनुरोध या अभ्यावेदन ई-मेल के माध्यम से भेजा जा सकता है। अभ्यर्थी अपनी समस्या या आवेदन सीधे आयोग के निर्धारित ई-मेल पर भेज सकते हैं। बीपीएससी ने इसके लिए दो आधिकारिक ई-मेल आईडी जारी किए हैं। सचिव से संबंधित मामलों के लिए अभ्यर्थी secretary.bpsc-bih@gov.in पर ई-मेल भेज सकते हैं। वहीं परीक्षा से जुड़े विषयों, जैसे परीक्षा तिथि, आवेदन, परिणाम या अन्य प्रक्रियात्मक प्रश्नों के लिए examcontroller-bpsc@gov.in पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.