पटना, फरवरी 9 -- पटना। बीपीएससी ने विज्ञान, प्रावैधिक एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह सत्यापन प्रक्रिया 13 से 16 फरवरी तक आयोजित की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन कार्यक्रम का आयोजन पटना स्थित बीपीएससी कार्यालय में निर्धारित तिथि और समय पर होगा। अभ्यर्थियों को अपने रोल नंबर/एप्लीकेशन नंबर के अनुसार निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन आवेदन में दी गयी जानकारी के अनुरूप प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में अभ्यर्थिता रद्द की जा सकती है। बीपीएससी ने यह भी बताया है कि दस्तावेज सत्यापन से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, रोल नंबर सूची एवं दिशा-निर्देश आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर द...