फरीदाबाद, दिसम्बर 10 -- नूंह। डॉ. बीआर आंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना का लाभ अब बीपीएल परिवारों को भी दिया जाएगा। इसके तहत मकान मरम्मत के लिए अब पात्र परिवारों को 80 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। यह योजना पहले केवल अनुसूचित जाति के बीपीएल परिवारों के लिए थी। सरकार ने सहायता राशि को 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार रुपये कर दिया है। उपायुक्त अखिल पिलानी ने बताया कि यह आवास नवीनीकरण योजना अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित है तथा बीपीएल सूची में शामिल परिवार इस योजना के पात्र माने जाएंगे। योजना के नियमों के अनुसार, यदि किसी परिवार का मकान निर्माण हुए 10 वर्ष से अधिक समय हो गया है और वह मरम्मत योग्य स्थिति में है, तभी वह लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि आवेदन के पास परिवार पहचान पत्र, बीपीएल...