वाराणसी, दिसम्बर 4 -- वाराणसी। बीएचयू के शारीरिक शिक्षा विभाग की दो वर्षीय बीपीएड और एमपीएड की डिग्रियों को नवोदय और केंद्रीय विद्यालय की भर्तियों में मान्यता दे दी गई है। नवोदय विद्यालय समिति एवं केंद्रीय विद्यालय संगठन के द्वारा छात्रों की मांग पर यह निर्णय लिया गया। फिर से पुरानी चयन प्रक्रिया लागू होने से छात्रों में हर्ष है। बीएचयू के छात्रों ने पिछले दिनों इसे लेकर हंगामा किया था। छात्रों ने त्वरित कार्रवाई के लिए बीएचयू के कुलपति का भी आभार जताया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...