गढ़वा, जनवरी 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। आईडीएसपी-आईएचआईपी अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ जान एफ केनेडी की अध्यक्षता में सिविल सर्जन कार्यालय के सभागार में किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य समुदाय में संचारी रोगों की निगरानी, जांच, पूर्वानुमान और इलाज की व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा। मौके पर जिला वीबीडी पदाधिकारी डॉ. पुष्पा सहगल भी उपस्थित थीं। प्रशिक्षण में जिला महामारी विशेषज्ञ डॉ संतोष कुमार मिश्रा ने प्रतिभागियों को आईएचआईपी के माध्यम से रोग निगरानी की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। उसमें बीपीएम, बीएएम, लैब टेक्नीशियन एवं फर्मासिस्ट शामिल हुए। प्रशिक्षक ने बताया कि नव स्थापित बीपीएचयू के माध्यम से संचारी रोगों की निगरानी को सुदृढ़ व बृहद बनाया जा रहा है। उन्होंने इंवेंट एलर्ट, आउटब्रेक तथा फार्म एस, प...