भागलपुर, मई 17 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता पंचायतों में चल रही योजनाओं की समीक्षा बैठक शुक्रवार को प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी डॉ. नीलिमा कुमारी ने की। समीक्षा बैठक में तकनीकी सहायक, कार्यपालक सहायक, लेखापाल और जनसेवक मौजूद थे। तकनीकी सहायक को योजना का स्थल जांच कर पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया। आरटीपीएस काउंटर की पंचायत वार कार्यों की समीक्षा की गई। जल-नल योजना जहां खराब है वहां का प्रतिवेदन मांगा गया। ताकि मरम्मत के लिए पीएचईडी को निर्देशित किया जा सके। अभिलेख संधारण करने, आरटीपीएस के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, अपूर्ण योजना को पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.