सासाराम, मार्च 23 -- सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रखंड प्रमुख रूपा कुमारी ने थाने में बीपीआरओ नंदकेश्वर लाल के विरूद्ध दिये गए आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज नहीं किये जाने पर नाराजगी जताई है। कहा कि बीपीआरओ ने मुझे बांह पकड़कर धक्का दिया था। साथ ही गाली-गलौज भी की थी। जिसे लेकर मेरे द्वारा 19 मार्च को थाने में आवेदन दिया गया था। महिला के साथ हुई अभद्र व्यवहार के बावजूद मेरे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उल्टा बीपीआरओ के आवेदन पर मुझपर ही प्राथमिकी दर्ज करा दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.