सोनभद्र, जनवरी 13 -- अनपरा,संवाददाता। एनसीएल की जयंत परियोजना में छ: दिवसीय अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। लीग कम नॉकआउट के आधार पर खेली जा रही इस प्रतियोगिता में एनसीएल की सभी परियोजना एवं इकाइयों से कुल 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। अंतरक्षेत्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता का पहला मैच दूधीचुआ एवं अमलोरी के बीच खेला गया जिसमें दूधीचुआ टीम ने अमलोरी को हराया। दूसरे मैच में निगाही और ककरी टीम का आमना सामना हुआ जिसमें निगाही ने जीत दर्ज़ की। इसके साथ ही ब्लॉक-बी और खड़िया के बीच मुक़ाबले में ब्लॉक बी टीम विजेता रही। मंगलवार को दूसरे दिन बीना एवं अमलोरी के बीच मैच हुआ जिसमें बीना ने अमलोरी को हराकर जीत हासिल की एवं सीडबल्यूएस और खड़िया परियोजना के बीच मुक़ाबले में सीडबल्यूएस ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 17 जनवरी को खेला जाएगा। इ...