कानपुर, फरवरी 20 -- स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष बीना नारायण ने कार्यभार संभाल लिया है। बीते डेढ़ माह से स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष का पद खाली चल रहा था। पूर्व अध्यक्ष का तबादला 31 दिसंबर 2025 को हो गया था। स्थायी लोक अदालत में अध्यक्ष के साथ दो सदस्य होते हैं। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में सदस्य मामले में फैसला नहीं दे सकते हैं। नए अध्यक्ष की तैनाती होने से अब मुकदमों की सुनवाई तेजी से हो सकेगी। स्थायी लोक अदालत में बिजली, बैंक, डाकघर, सफाई, पानी, बीमा आदि विभागों से जुड़े मुकदमों की सुनवाई होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...