उन्नाव, सितम्बर 11 -- औरास। जिले से खाद का संकट खत्म नहीं हो पा रहा है। खाद के लिए सुबह से शाम तक किसानों लाइनों में लगने के बाद भी बिना खाद के वापस लौट रहे है। औरास में खाद की दिक्कत सबसे ज्यादा बनी हुई। जहां पर गुरुवार को इस समस्या बरकरार रही। साधन सहकारी समिति औरास पर सुबह से शाम पांच बजें तक सचिव ई पॉस मशीन में किसानों के अंगूठे लगवाते रहे। इसके आधे घंटे बाद समिति के कुछ मेम्बरों को खाद वितरित की गई, इसके बाद सचिव के पास नगद खाद लेने वाले जिन किसानों ने पैसा जमा किए उन्हें गुरुवार को भी खाद नहीं दी गई। बताया कि आप लोगों को शुक्रवार को खाद दी जाएगी। जिस पर भूखे प्यासे किसान बिना खाद लिए वापस चले गए। यहां पर व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। मवई समिति पर किसानों के हंगामे के बीच पुलिस की मौजूदगी में खाद बांटी गई। समितियों पर खाद वि...