धनबाद, अप्रैल 17 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। बीते 48 घंटे में राज्य में सर्वाधिक 94 मिलीमीटर धनबाद में बारिश हुई। धनबाद में लगातार बारिश की वजह से पूरा जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया था। मौसम में यह बदलाव किसानों को भी नुकसान पहुंचा गया। बारिश की वजह से धनबाद का अधिकतम तापमान गिरकर 26 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार 20 अप्रैल तक पूरे झारखंड में बारिश की संभावना है। खासकर कोयलांचल और संताल पर इसका सबसे अधिक असर रहेगा। इस दौरान वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार भी 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे रहेगी। धनबाद में बीते एक हफ्ते से रुक-रुककर बारिश हो रही है। बारिश से सबसे अधिक फसलों को नुकसान हुआ है। रबी और जेठुआ सब्जियों को नुकसान हुआ। बेमौसम बरसात से किसान त्राहिमाम् कर रहे हैं। किसान आगे होने वाली बारिश क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.