लखनऊ, जनवरी 15 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता यूपी में पिछले 24 घंटे में 55007 लोगों ने मतदाता बनने को फॉर्म-6 भरा है। वही राजनीतिक दलों की ओर से बीते 24 घंटे में 385 फॉर्म भरवाए गए। 6 जनवरी को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी होने के बाद से कुल 3.43 लाख लोगों ने मतदाता बनने को फॉर्म-6 भरा है। दलों के बीएलए ने 8442 फॉर्म-6 भरवाए हैं। वहीं इससे पूर्व 16.18 लाख लोगों ने फॉर्म भरा था। ऐसे में अब तक कुल 19.61 लाख लोगों ने मतदाता सूची में नाम जुड़वाने को फॉर्म भरा है। वहीं 4656 लोगों ने सूची से नाम कटवाने को फॉर्म- 7 भरा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...