खगडि़या, सितम्बर 16 -- खगड़िया । नगर संवाददाता बीते 24 घंटे में जिले के विभिन्न थानों द्वारा किए गए कार्रवाई में 22 फरारी, वारंटी व शराबी को गिरफ्तार किया गया। इसमें से 21 को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पांच शराबी को कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया। वहीं शराब कांड में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया। जबकि हत्या के प्रयास मामले में भी दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। रंगदारी मांगने के मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेजा गया है। वहीं पांच सौ लीटर अर्द्धनिर्मित शराब को बरामद कर विनष्ट किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.