खगडि़या, दिसम्बर 8 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के विभिन्न थाना द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए कार्रवाई में 20 फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार करने के बाद 15 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी राकेश कुमार ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि हत्या के प्रयास मामले में तीन, हत्याकांड में एक फरारियों, शराब सेवन के आरोप में आठ शराबी को गिरफ्तार किया गया। वहीं 8 अन्य फरारियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। जबकि पांच वारंटियों को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही जमानत दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...