भागलपुर, जुलाई 18 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। जिले के विभिन्न थानों द्वारा बीते 24 घंटे में किए गए अलग अलग कार्रवाई में 15 फरारियों, शराबियों व वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस विज्ञप्ती जारी कर बताया कि गिरफ्तार 15 में से 10 को न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। इसमें से शराब सेवन के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि अन्य मामलों में फरारियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं पांच वारंटियों को जमानतीय धारा के तहत थाने पर से ही बेल दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.