नई दिल्ली, अगस्त 5 -- दा नांग (वियतनाम)। साइबर सुरक्षा कंपनी कैस्परस्की ने कहा कि वर्ष 2024 के दौरान भारत में 84,262 ऑनलाइन गेमिंग खातों के उपयोगकर्ताओं से संबंधित विवरण लीक हुए थे। एशिया-प्रशांत क्षेत्र ऑनलाइन गेमिंग का वैश्विक केंद्र बनकर उभरा है, जहां दुनिया के आधे से अधिक गेमर मौजूद हैं। इसमें भारत, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया और दक्षिण-पूर्व एशिया की उभरती अर्थव्यवस्थाएं बड़ी भूमिका निभा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, थाइलैंड में सबसे अधिक 1,62,892 मामलों के साथ गेमिंग खाते लीक हुए जबकि भारत इस सूची में चौथे स्थान पर रहा। बीते वर्ष वैश्विक स्तर पर कुल 1.1 करोड़ गेमिंग खातों का ब्योरा लीक हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.