नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली-एनसीआर के शहरों में प्रदूषण को कम करने के तमाम प्रयासों और दावों के बीच हवा पहले से ज्यादा खराब हुई है। यह दावा सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (क्रिआ) ने अपनी रिपोर्ट में किया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बीते वर्ष नवंबर के मुकाबले देश के दस सबसे प्रदूषित शहरों में से नौ में हालात और खराब हुए हैं। इन शहरों में वायु प्रदूषण बढ़ा है। क्रिआ ने वायु गुणवत्ता निगरानी केन्द्रों पर प्रदूषक कण पीएम 2.5 के स्तर के विश्लेषण के आधार पर ''नवंबर 2025 मासिक वायु गुणवत्ता स्नैपशॉट'' नाम से रिपोर्ट जारी की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देशभर में ही वायु गुणवत्ता में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2025 में गाजियाबाद देश में सबसे ज्यादा प्रदूषित शहर रहा है। यहां पर प्रदूषक कण पीएम 2.5 ...