कानपुर, जनवरी 1 -- कानपुर। नव वर्ष को सेलीब्रेट करने बड़ी संख्या में लोग चिड़ियाघर पहुंचे। कड़ाके की ठंड में भी स्थानीय और बाहरी पर्यटकों ने चिड़ियाघर में खूब मौज मस्ती की। पशु-पक्षियों के दीदार के बाद युवकों और युवतियों ने एडवेंचर जोन का भी लुत्फ उठाया। नए साल के पहले दिन सुबह से ही चिड़ियाघर में पर्यटकों की भीड़ पहुंचने लगी थी। दोपहर दो बजे तक 12 हजार से अधिक पर्यटक चिड़ियाघर पहुंच गए। शाम पांच बजे तक पर्यटकों की संख्या ने रिकॉर्ड कायम कर दिया। बीते साल की अपेक्षा इस साल अधिक पर्यटक पहुंचे। चिड़ियाघर की आठ किमी लंबी सड़कें पर्यटकों से खचाखच भरी रहीं। सात लाख 89 हजार रुपये की आमदनी इस नववर्ष पर हुई। बीते साल 7 लाख 55 हजार रुपये की ही आय हुई थी। पशु-पक्षियों के दीदार के बाद बच्चों ने जहां झूले पर समय बिताया तो वहीं, किशोर व युवाओं ने एडवे...