नई दिल्ली, मई 5 -- नई दिल्ली। देश का लौह अयस्क उत्पादन बीते वित्त वर्ष 2024-25 में 4.3 प्रतिशत बढ़कर 28.9 करोड़ टन रहा है। लौह अयस्क का उत्पादन 2023-24 में 27.7 करोड़ टन रहा था। लौह अयस्क के उत्पादन में निरंतर वृद्धि उपयोगकर्ता उद्योग यानी इस्पात में मजबूत मांग की स्थिति को दर्शाती है। मैंगनीज अयस्क का उत्पादन 2024-25 में बढ़कर 38 लाख टन हो गया, जो 2023-24 में 34 लाख टन था। प्राथमिक एल्युमीनियम उत्पादन 2023-24 के 41.6 लाख टन से बढ़कर पिछले वित्त वर्ष में 42 लाख टन हो गया। भारत दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है। इसके अलावा यह परिष्कृत तांबे के शीर्ष 10 उत्पादकों में से एक है और दुनिया में चौथा सबसे बड़ा लौह अयस्क उत्पादक है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.