गोपालगंज, जनवरी 8 -- गोपालगंज,नगर प्रतिनिधि। जिले की पुलिस ने पिछले एक वर्ष में 1998 शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस मीडिया सेल द्वारा 1 जनवरी 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक की कार्रवाई का विवरण जारी किया गया है। बताया गया कि जिले के विभिन्न थानों में कुल 1942 कांड दर्ज किए गए। इनमें शराब के नशे में 2389 लोगों को पकड़ा गया, जबकि शराब तस्करी के मामले में 1998 तस्करों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार तस्करों में 209 ऐसे थे, जो दूसरे राज्यों से शराब की खेप लेकर गोपालगंज जिले में प्रवेश कर रहे थे। शराब के नशे में और शराब के साथ कुल 4596 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने तस्करों के पास से 81726.415 लीटर देसी शराब और 63392.365 लीटर विदेशी शराब जब्त की। इस तरह पूरे एक वर्ष में कुल 145118.780 लीटर शराब बरामद हुई। इस दौरान पुलिस ने 98...