वाराणसी, जनवरी 21 -- वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के कैम्प कार्यालय में मंगलवार को गो-तस्करी पर सख्त नियंत्रण और प्रभावी कार्रवाई के लिए गोष्ठी हुई। इसमें गो-तस्करी से संबंधित बरामदगी, गिरफ्तारी, वाहन सीज तथा पंजीकृत अभियोगों की गहन समीक्षा की गई। सीपी ने बताया कि वर्ष 2025 में गो-तस्करी के विरुद्ध 42 अभियोग पंजीकृत कर 111 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई। 11 गैंगस्टर अभियोगों में 43 अभियुक्तों पर एक्शन लिया गया। तीन 3 अभियुक्तों के विरुद्ध गुण्डा एक्ट एवं 11 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली गई। पुलिस आयुक्त महोदय ने स्पष्ट निर्देश दिए कि गो-तस्करी में संलिप्त अपराधियों एवं संगठित गिरोह के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। लस्सी दुकानदार पर मुकदमा, कई वाहन सीज वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने मंगलवार को शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.