मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- बंदरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सीएचसी में बीते माह दिसंबर में पूरे प्रदेश में सर्वाधिक ओपीडी परामर्श प्रदान की गई है। इसको लेकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने पीएचसी प्रभारी डॉ. नौशाद अहमद को प्रसंशापत्र भेजा है। उसमें लिखा है- आपके द्वारा किया गया यह उल्लेखनीय कार्य न केवल आपके व्यक्तिगत पेशेवर दायित्वों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है, बल्कि संस्थान की समग्र स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान देता है।' मंत्री ने पीएचसी प्रभारी को शुभकामनाएं भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.