पटना, अक्टूबर 8 -- बीडी कॉलेज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण के सामाजिक और राजनीतिक क्रांति के विचारों पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता पटना विवि के दर्शनशास्त्र विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेन्द्र ने कहा कि जय प्रकाश नारायण की संपूर्ण क्रांति ने ना केवल राजनीतिक परिवर्तन लाया बल्कि सामाजिक पुनर्जागरण में भी सहयोग दिया। मौके पर किरण नाथ ने महिला चरखा समिति के विभिन्न कार्यकलापों की चर्चा की। इसमें महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण, हस्तकला प्रशिक्षण, ग्राम स्तरीय नेतृत्व विकास आदि के बारे में बताया। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. रत्ना अमृत ने कहा गांधी जी की अहिंसा, सत्य और ग्राम स्वराज की अवधारणाओं ने जयप्रकाश को जीवन के हर मोड़ पर दिशा दी। विशिष्ट अतिथि प्रो. प्रमोद ने जय प्रकाश नारायण को एक जीवंत चेतना बताया। कार्यक्रम का संचालन दर्शनशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.