गोंडा, मार्च 17 -- नवाबगंज, संवाददाता। ब्लाक परिसर में सोमवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक में बीडीसी सदस्यों से विकास कार्यों के प्रस्ताव लिए गए। बीडीओ विजय कान्त मिश्रा ने बैठक की शुरुआत करते हुए उपस्थित बीडीसी सदस्यों और प्रधानों से किसान पंजीकरण, फैमिली आईडी और प्रधानमंत्री आवास के लिए चल रहे सर्वे में भरपूर सहयोग की अपील की। बीडीओ ने सेल्फ सर्वे करने के तौर तरीके पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए पात्रों से खुद सर्वे करने का आग्रह भी किया। सीडीपीओ रमा सिंह ने महिला और बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओ की जानकारी दी। साथ ही जन प्रतिनिधियों से योजनाओं के कार्यान्वयन में सहयोग की गुजारिश की। बैठक में विदेश राज्यमंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के प्रतिनिधि कमलेश पाण्डेय भी मौजूद रहे। विधायक मनकापुर के प्रतिनिधि वेद प्रकाश दूबे ने अपने संबोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.