रामपुर, फरवरी 5 -- बुधवार को ब्लॉक परिसर में क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख मुन्नी देवी ने की। बैठक में क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को गति देने के उद्देश्य से करीब तीन करोड़ रुपये के विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया। खंड विकास अधिकारी धीरेंद्र पाल सिंह चौहान ने बताया कि स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल, ग्रामीण विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों की योजनाओं की जानकारी देते हुए इनके प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। बीडीओ ने बताया कि अधिकतर प्रस्ताव ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रखे गए हैं। इनमें खड़ंजा निर्माण, इंटरलॉकिंग सड़कें, नाली निर्माण, जल निकासी व्यवस्था ...