हल्द्वानी, दिसम्बर 24 -- हल्द्वानी। विकास खंड कार्यालय हल्द्वानी में 26 दिसंबर को क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख मंजू गौड़ ने मामले में पत्र जारी कर सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से बैठक में मौजूद रहने की अपील की है। बैठक में बिजली, पानी, सड़क, समाज कल्याण, सिंचाई, वन आदि से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...